रघुनाथ चंदोरकर 100वां जन्‍मदिन मनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रघुनाथ चंदोरकर शनिवार को 100 वर्ष के हो गये और वह जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गये। चंदोरकर ने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, उन्होंने महाराष्ट्र (1943-44 से 1946-47) और बाम्बे (1950-51) का प्रतिनिधित्व किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले …

नई दिल्ली। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रघुनाथ चंदोरकर शनिवार को 100 वर्ष के हो गये और वह जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गये।

चंदोरकर ने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, उन्होंने महाराष्ट्र (1943-44 से 1946-47) और बाम्बे (1950-51) का प्रतिनिधित्व किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले चंदोरकर ने सात मैचों में 155 रन बनाये थे। उन्होंने तीन कैच लेने के साथ दो स्टंप भी किये थे।

प्रो. डीबी देवधर (1892-1993) और वसंत रायजी (1920-2020) अन्य दो भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है।

संबंधित समाचार