Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर एनसीबी का छापा, बरामद हुआ गांजा
मुंबई। मनोरंजन उद्योग में अपनी जांच जारी रखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घरों पर छापे मारे। एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला है। इससे पहले एनसीबी ने एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर पर …
मुंबई। मनोरंजन उद्योग में अपनी जांच जारी रखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घरों पर छापे मारे। एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला है। इससे पहले एनसीबी ने एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर पर छापा मारा था।
आप को बता दे कि भारती सिंह की कॉमेडी की दुनिया दीवानी है। इस समय वे द कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं और शो में अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट करती नजर आती हैं। भारती के घर पर छापेमारी की खबर उनके फैन्स को जरूर निराश करेगी। भारती सिंह और हर्ष के घर की तलाशी ली गई और कपल को एनसीबी द्वारा समन भेजा गया।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड सितारों पर कसता जा रहा है।
एनसीबी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
