भारत के 119 निर्वासितों को लेकर 15 फरवरी को अमृतसर पहुंच सकता है अमेरिकी विमान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। भारत के 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान 15 फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच सकता है। पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से भारत निर्वासित किए जाने वाले व्यक्तियों का यह दूसरा समूह होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। निर्वासित लोगों को लेकर एक अन्य अमेरिकी विमान भी 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था, जिनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से तथा 30 पंजाब से थे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में नई सरकार को लेकर सरगर्मियां तेज, इस दिन शपथ ले सकते हैं नए CM

संबंधित समाचार