लखनऊः ड्यूटी से गायब हुए डक्टर... तो मिलेगी सेवा समाप्ती की नोटिस
लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मन आरोग्य मंदिर) के डॉक्टर अब बिना पूर्व सूचना के गायब नहीं हो सकेंगे। उन्हें तय समय तक सेंटर पर ड्यूटी देनी होगी। ड्यूटी से गायब मिलने की सूचना पर अब उनकी सेवाएं समाप्त होगी। तीन बार नोटिस देने बाद मामला जिला स्वास्थ्य समिति में रखा जाएगा। जहां से मुहर लगने बाद डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त होगी।
मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है। इन केंद्रों पर डॉक्टर और स्टॉफ की तैनाती है। इन केंद्रों पर किट से होने वाली जांच की सुविधा है। खून से जुड़ी जांच के लिए नमूने लेकर सीएचसी पर जांच के लिए भेजा जाता है। अफसरों के निरीक्षण में कई डॉक्टर बीते दिनों गायब मिले थे। उन्हें नोटिस जारी हुआ था। नोटिस देने बाद भी डॉक्टर केंद्रों से गायब रहते थे। अफसरों ने अब संतोषजनक सेवाएं न देने वाले डॉक्टरों को बाहर किए जाने का फैसला लिया है। अफसरों का कहना है जो डॉक्टर केंद्र से गायब रहते हैं। सभी केंद्रों की मॉनीटरिंग की जा रही है। गैर हाजिर मिलने वाले डॉक्टर्स को नोटिस जारी हो रही है। डॉक्टरों के गैर हाजिर व संतोषजनक सेवाएं न देने वाले डॉक्टरों को बाहर किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, केंद्रों से जो डॉक्टर गायब मिलेंगे तो उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने की संस्तुति होगी।
यह भी पढ़ेः बिजली अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, इन जिलों के मुख्य अभियन्ताओं को हटाकर मुख्यालय से किया सम्बद्ध
