कपिल देव बोले-‘भारतीय संस्कृति में दो कप्तान नहीं हो सकते, विराट को उनके पद पर बने रहने दें’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कप्तानी बांटने के विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति दो कप्तानों की नहीं है और विराट कोहली अगर टी20 में अच्छा कर रहे तो उन्हें कप्तान बने रहने देना चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात में हालिया संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कप्तानी बांटने के विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति दो कप्तानों की नहीं है और विराट कोहली अगर टी20 में अच्छा कर रहे तो उन्हें कप्तान बने रहने देना चाहिए।

संयुक्त अरब अमीरात में हालिया संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स विजेता बनी। यह टीम का पांचवा आईपीएल खिताब था और उसने सभी खिताब रोहित की अगुवाई में जीता है। वहीं विराट कोहली की टीम क्वालिफायर से बाहर हो गई। विराट की टीम ने अबतक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि विराट की जगह टी20 की कप्तानी अब रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए।


1983 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने हिन्दुस्तान टाइम्स की वर्चुअल समिट के दूसरे दिन कहा, ‘‘मैं पहले अपनी संस्कृति देखता हूं। हमारे यहां दो कप्तानों का विचार नहीं चलता। क्या एक कंपनी में दो सीईओ हो सकते हैं। अगर विराट कोहली टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें टीम का कप्तान बने रहना चाहिए। ”

भारत के महानतम ऑलराउंडर में से एक कपिल देव का मानना है कि अलग-अलग कप्तान होने से टीम को सामंजस्य बैठाने में दिक्कत आएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक प्रारूप में हमारी 80 प्रतिशत टीम समान है। खिलाड़ियों को अलग अलग विचारों वाले कप्तान पसंद नहीं है। इंगलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की बात अलग है। उनकी मानसिकता और संस्कृति अलग है। लेकिन हमारे यहां दो कप्तानों का विचार खिलाड़ियों में उलझन पैदा करेगा। ”


उन्होंने कहा, ‘‘अगर विराट कोहली सीमित ओवरों में उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर नए कप्तान के लिए सोचा जा सकता है। लेकिन जब तक वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं तबतक उन्हें टीम की अगुवाई करने देना चाहिए। मेरे ख्याल में दो-तीन खिलाड़ी हैं जो विराट की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ”

संबंधित समाचार