बदायूं: आग लगने से झोपड़ीनुमा घर जला, तीन लाख का सामान राख
म्याऊं, अमृत विचार। उसावां थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव में झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। घर में रखा सामान और रुपये जलकर राख हो गए।
शुक्रवार रात लगभग साढ़े 11 बजे गांव निवासी दान सिंह पुत्र भजन लाल अपने झोपड़ीनुमा घर पर सोए थे। उनके घर में अचानक आग लग गई। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर भागे। ग्रामीण भी घर से बाहर आ गए। आग की लपटें तेज हो गईं। घर के बाहर भाग आए। घर में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान जल गया। दान सिंह ने बताया कि वह रात श्रीमद्भागवत कथा सुनने के बाद 10 बजे झोपड़ी में आकर गहरी नींद में सो गए थे। आग से घर में रखे हारमोनियम, साइकिल, बिस्तर, रजाई, तीन मोबाइल फोन, दस्तावेज 65 हजार रुपये जले हैं। उन्होंने कुटिया बनवाने के लिए रुपये घर पर रखे थे।
ये भी पढ़ें - बदायूं: नाबालिग से दरिंदगी करने वाला जेल में काटेगा 10 साल कैद की सजा
