रामपुर: विवाहिता से दहेजा में मांगा iPhone और कार...अब 16 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। ससुरालियों ने महिला से कार, घरेलू सामान और आईफोन की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको जलाकर मारने की धमकी दी। परेशान हो जाने के बाद महिला ने शहजादनगर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी मेहनाज जहां का निकाह कई वर्ष पहले  स्वार थाने के गांव रसूलपुर निवासी  महफूज मियां से हुआ था। शादी के दो दिन के बाद ही ससुरालियों ने उससे आईफोन सहित घरेलू सामान की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को कमरे में कैद कर दिया था। आरोप है कि महिला के मायके वालों को भी धमकी दी थी और महिला को जलाने का प्रयास किया था। परेशान हो जाने के बाद  महिला ने  शहजादनगर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति महफूज मियां, सास जैबुन निशा, देवर मशकूर मियां, ननद शमा, चांद बी, रफत, तस्लीम मियां, नवेद मियां, मुन्ने मियां, सिफत, रियाजुल हसन, दानिश, मोनिस मियां, राशिद मियां, खालिद मियां, शबाना बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: मुरादाबाद ने बरेली को 25-17 और 25-19 से हराकर जीती ट्रॉफी

संबंधित समाचार