नैनीतालः शोध छात्रा पूजा का वैज्ञानिक पद पर चयन
नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग के शोध छात्रा पूजा चंद का चयन लोक सेवा आयोग से जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण विभाग के तहत केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र पुणे में वैज्ञानिक बी पृथ्वी विज्ञान के पद पर हुआ है। पूजा चंद डीएसबी के भूगर्भ विभाग के प्रो. राजीव उपाध्याय के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं।
पूजा ने बीएससी तथा एमएससी कुमाऊं विश्वविधालय से किया। पूजा की सफतला पर कूटा तथा यूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधीयाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग, डॉ. रितेश साह, डॉ. युगल जोशी, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपाक्षी जोशी ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
