जालौन में एंटी करप्शन टीम ने PWD कार्यालय में मारा छापा: बाबू को रंगेहाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इसके नाम पर मांगी थी रकम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। झांसी से आई एंटी करप्शन (एसीबी) टीम ने शहर के पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कैशियर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम कैशियर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

शहर कोतवाली के पीडब्ल्यूडी प्रथम कार्यालय से औरैया के फफूंद निवासी ठेकेदार विजय कुमार की कंपनी सपना बिल्डर्स को 2015-16 में 3.14 करोड़ रुपए का सड़क निर्माण का काम मिला था। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार की रिटेंशन मनी और डिपॉजिट की वापसी अटकी हुई थी। जब ठेकेदार ने पीडब्लूडी के अकाउंटेंट आदर्श सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने कैशियर संजीव साहनी से मिलने को कहा।

कैशियर संजीव साहनी ने भुगतान के लिए 20 हजार रुपए के रिश्वत की मांग कर दी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने ट्रैप लगाया और मंगलवार दोपहर को निर्माण खंड प्रथम उरई कार्यालय में कैशियर संजीव साहनी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने बताया कि आरोपी कैशियर संजीव कुमार साहनी उरई के नया पटेल नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम में निरीक्षक ठाकुर दास, निरीक्षक चतुर सिंह, सूर्मेन्द्र प्रताप सिंह मो० आरिफ, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, जितेन्द्र सिंह, शिवम गुप्ता, राहुल उपाध्याय, मनोज कुमार पाल, शंकर लाल शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ऐसी क्या प्रताड़ना थी; जिस बच्चे को 9 माह पेट में रखा उसी काे मार डाला...फिर खुद भी दुनिया से कहा अलविदा, मायके वाले बोले...

संबंधित समाचार