हल्द्वानीः दिन में चटख धूप, रात को पारा धड़ाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर में विगत दिनों से एक जैसा मौसम बना हुआ है। दिन के समय चटख धूप निकल रही है और पारे में उछाल आ रहा है तो वहीं रात को पारे में भारी गिरावट हो रही है।


सोमवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। रविवार को भी इतना ही अधिकतम तापमान था। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है। कुछ दिनों से हल्द्वानी में दोपहर के समय चटख धूप है तो रात को तापमान में भारी गिरावट आ रही है। इधर मौसम  विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 19 से 20 फरवरी के दौरान मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है और साथ ही बारिश होने का भी अनुमान है।

संबंधित समाचार