छात्राओं को स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन, महिला उद्यमिता योजनाओं की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को उजागर करने के उद्देश्य से वाणिज्य विषय में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का मंगलवार को प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने शुभारंभ किया। संगोष्ठी संयोजक एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से  छात्राओं को वाणिज्य के क्षेत्र में  कॅरियर बनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

एनआईएसएम के विशेषज्ञ वक्ता मनोज भट्ट ने  स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन योजना, महिला उद्यमिता योजना और एमएसएमई वित्त पोषण योजनाओं की जानकारी दी। एनआईआईटी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ आशुतोष शुक्ला ने  बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, माइक्रोफाइनेंस, निवेश बैंकिंग, क्रेडिट एनालिसिस, रिस्क मैनेजमेंट और ऑडिटिंग जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।

साथ ही छात्राओं को यंग बैंकर्स प्रोग्राम के लिए आवश्यक योग्यता, कौशल, और इंटरव्यू की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान देवभूमि ग्लोबल सर्विसेज प्रो. लिमिटेड के सीईओ कमलेश जोशी, आयोजक सचिव डॉ. फकीर सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. मंजरी आदि मौजूद रहे।

 

 

संबंधित समाचार