रामपुर: शादी का झांसा देकर सात साल तक युवती से किया रेप
स्वार, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर भतीजे की मदद से आरोपी चाचा युवती से 7 वर्ष से लगातार रेप करता रहा। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लिए सात साल पहले गांव के ही सुभान अली पुत्र वली मोहम्मद के परिवार वालों से रिश्ते की बात की थी। तभी से शादी का झांसा देकर युवक अपने भतीजे मोनिस की मदद से युवती से अवैध संबंध बनाता रहा। जब युवक के अवैध संबंधों की जानकारी युवती के परिजनों को लगी। तब युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से शादी के लिए कहा। जब युवती के परिजनों ने शादी करने का दबाव बनाया तो उन्होंने टाल मटोल शुरू कर दी।
पंचायत भी हुई लेकिन युवक, युवती से शादी न करने की जिद पर अड़ गया। थक हार कर पीड़ित के पिता ने चाचा और भतीजे को नामजद कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चाचा और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी सुभान अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें - रामपुर: रेप का बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे दो लाख रुपये और लाखों के आभूषण
