Sambhal : श्री कल्कि धाम पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ की पूजा-अर्चना, देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल ऐंचौड़ा कम्बोह में श्री कल्कि धाम स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल्कि धाम पहुंचकर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ पूजा-अर्चना की और भू उत्खनन कार्य का शुभारंभ किया। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर ड्यूटी लगाई गई है।

1

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। एक साल पहले 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्कि धाम का शिलान्यास शिला पूजन कर किया था। राज्यपाल गांव इटायला माफी के पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण करके उम्मीद संस्थान के भीख से शिक्षा कार्यक्रम में बच्चों और परिवारों से रूबरू होकर किट भी वितरण करेंगी। 

2

संभल में श्रीकल्कि धाम के पहले स्थापना दिवस पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ बिहार की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिबंगत कामत भी पहुंचे। आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुधांशु महाराज भी मौजूद है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ हुई। उसके बाद राज्यपाल ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल बोलीं-1साल पहले पीएम ने इसकी शुरुआत की, जिसकी आज स्थापना हो रही है।

3

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार सुबह 11:50 बजे हेलीकॉप्टर से कल्कि धाम पहुंचीं हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले कल्कि धाम के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यपाल इटायला माफी के पीएम श्री स्कूल भी पहुंचेंगी। जहां वह बच्चों के साथ भी संवाद करेंगी। सभी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम 4:00 बजे वापस लखनऊ लौट जाएंगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

श्री कल्कि धाम ऐंचौड़ा कम्बोह में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दिनभर सरकारी अमला तैयारी में जुटा रहा। डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एसडीएम डॉ.वंदना मिश्रा ने हेलीपेड का निरीक्षण किया। जिसके बाद कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से जानकारी ली। पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को देखने के बाद अधिकारी पीएम श्री विद्यालय इटायला माफी पहुंचे। वहां भी तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढे़ं : संभल: श्री कल्कि धाम स्थापना दिवस समारोह आज, राज्यपाल होंगी शामिल

संबंधित समाचार