मैंने सभी लोगों को तकलीफ दी वैरी सॉरी...मेरी मौत की सूचना इनको दी जाए: कानपुर के Hotel में काउंसलर ने किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मैंने सभी लोगों को तकलीफ दी वैरी सॉरी। हमसे सभी लोग परेशान थे वैरी सॉरी। मैं अच्छा आदमी नहीं हूं, लगता है। अब हमेशा के लिए जा रहा हूं, किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। मेरी सूचना सबसे पहले साढ़ू अमित पांडेय को दे दी जाए।

सभी लोगों को ये बाते हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में स्थित होटल स्वामी के कमरा नंबर 105 में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले एजूकेशनल स्टूडेंट काउंसलर 45 वर्षीय आनंद श्रीवास्तव ने सुसाइड नोट में लिखी थीं। मैनेजर की सूचना पर पहुंची हरबंश मोहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर परिजनों को सूचना की। होटल के कमरे में बीयर का केन भी मिला है। चर्चा है, कि वह शेयर में काफी रुपया हार गए थे, जिसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दी। लेकन परिजनों ने इस बात का साफ इंकार किया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

झांसी के सिद्धेश्वर नगर आईआईटी शिवपुरी सीपरी बाजार निवासी 47 वर्षीय आनंद कुमार श्रीवास्तव पिछले 15 वर्षों से अर्रा इलाके में किराए के मकान पर रहते थे। परसौली बिधनू निवासी चंद्रभान ने अपनी दूसरी नंबर की बेटी प्रिया की शादी मई वर्ष 2023 में आनंद से की थी। इनके कोई संतान नहीं थी। उन्होंने बताया कि आनंद एजूकेशनल स्टूडेंट काउंसलर के साथ कोचिंग में चलाते थे। छतरपुर यूनिवर्सिटी से संपर्क में होने के कारण बच्चों का एडिशमन आदि कराने के लिए काउंसलर भी थे।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को आनंद घर से छतरपुर यूनिवर्सिटी किसी काम से जाने की बात कहकर निकले थे। 15 फरवरी को उन्होंने वापस आने के लिए कहा था। 15 फरवरी को जब आनंद से बात भी हुई, तो उन्होंने कहा कि वो हमीरपुर में जाम में फंसे हैं जल्द ही पहुंच जाएंगे। इसके बाद परिजनों ने ज्यादा ध्यान ही नहीं दिया।

बताया कि आनंद घर न जाकर 16 फरवरी को घंटाघर स्थित होटल स्वामी पहुंच गए। वहां आईडी के तौर पर उन्होंने अपना आधार कार्ड दिया, जिसमें झांसी का पता दर्ज था। इस पर होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा नंबर 105 दे दिया। हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार जांच में पता चला है, कि 17 फरवरी को आनंद ने अपनी पत्नी प्रिया से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस दौरान भी उसने किसी प्रकार की समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी की शाम को आनंद श्रीवास्तव को आखिरी बार होटल में देखा गया था। इसके बाद 18 फरवरी को वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद जब देर रात दरवाजा खटखटाया गया। इसके बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी गई। तकरीबन एक बजे हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। जहां आनंद का शव बेड पर पड़ा था और सांसे थम चुकी थीं।

इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी एडीसीपी, एसीपी और फोरेंसिक टीम को दी। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। फोरेंसिक ने होटल के कमरे में गहनता से जांच की। वहां से टीम को एक बीयर का केन बरामद हुआ है। पुलिस ने झांसी में रहने वाली बहन शिखा श्रीवास्तव पत्नी आलोक श्रीवास्तव को फोन किया और जल्द से जल्द पहुंचने की बात कही। परिवार में आनंद श्रीवास्तव बड़े और छोटा आदित्य श्रीवास्तव है।

वहीं मां उमा के अलावा दो बहनें शिखा और नम्रता है। घटना के बाद सभी लोगों का बुरा हाल है। फिलहाल इंस्पेक्टर के अनुसार जांच में प्रथम दृष्टया जहर खाने की आशंका लग रहा है। वहीं इस संबंध में एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन जो भी तहरीर देते हैं, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। 

शेयर कारोबार में काफी पैसा हारने के बाद की घटना 

होटल में स्टूडेंट काउंसलर का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इस घटना के बाद सुबह से इस बात की चर्चा रही कि आनंद श्रीवास्तव शेयर कारोबार में काफी पैसा हार गए थे। जिसके बाद वह अवसाद में रह रहे थे। यही कारण हैं, कि उसने जहरीला पदार्थ खाने पर जान दी।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़: धक्कामुक्की कर ट्रेनों में हुए अंदर, गलियारों में दरी बिछाकर कर रहे सफर...

संबंधित समाचार