अपराधों पर अंकुश लगा रहा एसएसपी नैनीताल का "ऑपरेशन रोमियो"

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए "ऑपरेशन रोमियो" अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने हुड़दंगियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की है।

 

काठगोदाम क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने 250 लोगों की चैकिंग की और 11 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 5500 रुपये का जुर्माना जमा करवाया। पुलिस ने इन लोगों को भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी।

संबंधित समाचार