रामपुर: ड्राइवर बैक कर रहा था ट्रक...पहिए के नीचे दबकर हेल्पर की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सैदनगर, अमृत विचार। ट्रक के नीचे दबने से हेल्पर की मौत हो गई। हेल्पर गाड़ी को पीछे कराते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बुधवार की देर शाम को परिजन शव लेकर गांधी नगर के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
 
घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे की है। खौद चौराहे पर चालक अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। गाड़ी को पीछे करते समय हेल्पर पहिए के नीचे आ गया। चीख पुकार होने पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। नीचे आकर देखा तो हेल्पर पहिए के नीचे दबा हुआ था। शोर शराबा होने पर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से पहिए के नीचे दबे हेल्पर को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हेल्पर को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक फर्रुखाबाद जिले के गांधी नगर का आकाश पुत्र नन्हें उम्र 26 वर्ष था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश के परिजन बुधवार की शाम को जिला अस्पताल पहुंचे। बुधवार की देर शाम वे आकाश का शव लेकर रवाना हो गए। थाना अध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया कि मृतक के परिजन कोई तहरीर देते हैं तब कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - रामपुर: शत्रु संपत्ति मामले में आजम की पत्नी तंजीन, बेटे अदीब और बहन निगहत का कोर्ट में सरेंडर

संबंधित समाचार