'पोर्न देख रही हो, भविष्य बर्बाद कर दूंगा': Kanpur में साइबर ठग ने फोन पर दी धमकी, खुद को बताया दरोगा, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अनवरगंज थानाक्षेत्र में साइबर ठग ने खुद को साइबर क्राइम का दरोगा बताकर एक युवती से ठगी की कोशिश की। विरोध पर मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने की बात कह भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि बीते 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को साइबर क्राइम का दरोगा बताते हुए उनसे फोन पे अथवा गूगल पे चलाने की बात कही।

इसके बाद हाईकोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी होना बताया गया। युवती ने जब इसका कारण पूछा तो शातिर ने उनसे कहा कि आप पिछले तीन माह से मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रही हैं। डरी सहमी युवती ने कॉल करने वाले शख्स ने अपने पिता की बात कराई तो उसने अभद्रता करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही युवती का भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। अनवरगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

संबंधित समाचार