बरेली: अवंतीबाई में नाम के आधार पर लगेंगी कक्षाएं
अमृत विचार, बरेली। शासन के निर्देशों के तहत रानी अवंतीबाई महाविद्यालय में भी 23 नवंबर से कक्षाएं संचालित करने का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। महाविद्यालय ने स्नातक स्तर की कक्षाओं का रोस्टर तैयार किया है। यह रोस्टर अंग्रेजी में नाम के पहले शब्द के हिसाब से तैयार किया गया है। महाविद्यालय में पढ़ाई …
अमृत विचार, बरेली। शासन के निर्देशों के तहत रानी अवंतीबाई महाविद्यालय में भी 23 नवंबर से कक्षाएं संचालित करने का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। महाविद्यालय ने स्नातक स्तर की कक्षाओं का रोस्टर तैयार किया है। यह रोस्टर अंग्रेजी में नाम के पहले शब्द के हिसाब से तैयार किया गया है। महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए पहुंचने वाली छात्राओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा।
स्नातकोत्तर स्तर की सभी छात्राओं को महाविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। हालांकि जो रोस्टर मीडिया को जारी किया, उसमें काफी गलतियां भी थीं। शनिवार को अवंतीबाई में एमए गृहविज्ञान की काउंसिलिंग भी हुई।
ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने वाली छात्राओं को महाविद्यालय में यूनिफार्म में ही पहुंचना होगा। इसके अलावा उन्हें अपने अभिभावक से अनुमति पत्र भी साथ में लाना होगा। उन्हें अपने साथ मास्क और पीने का पानी भी लाना होगा। छात्राओं को कक्षा में प्रवेश हाथों को सैनेटाइज करने के बाद ही दिया जाएगा। यदि किसी छात्रा में कोरोना महामारी के लक्षण मिले तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से सैनेटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। रोस्टर की सूचना महाविद्यालय में नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी।
यह तैयार किया रोस्टर
बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष
ए से एल अक्षर से नाम वाली छात्राएं-सोमवार व मंगलवार
एम से पी अक्षर से नाम वाली छात्राएं- बुधवार व गुरुवार
क्यू से जेड अक्षर से नाम वाली छात्राएं- शुक्रवार व शनिवार
बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष
ए से एन अक्षर से नाम वाली छात्राएं-सोमवार, मंगलवार व बुधवार
ओ से जेड अक्षर से नाम वाली छात्राएं- गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार
बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष
ए से एन अक्षर से नाम वाली छात्राएं-सोमवार, मंगलवार व बुधवार
ओ से जेड अक्षर से नाम वाली छात्राएं- गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार
