बाहर से आने वाले पनीर और मावा पर रहेगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मानकों के विपरीत तैयार किया गया पनीर और मावा को पकड़ने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्यों से हल्द्वानी में पनीर और मावा के मामले पहले भी पकड़े हैं। इस बार खास नजर रहेगी।


उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से वाहनो के माध्यम से पनीर और मावा बड़ी खेप मिलती है। पूर्व में जो मामले पकड़े गए हैं, उनमें यह भी शिकायत मिली थी कि पकड़े गए माल की जीएसटी रसीद भी नहीं थी। एक बार हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर काफी देर तक बड़ी मात्रा में पनीर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उसे पकड़ा था।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभीहित अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग हर माह अभियान चला रहा है। त्योहारी सीजन में अभियान और तेज कर दिया जाता है। स्थानीय दुकानों और गोदामों पर तो छापा मारा ही जाएगा साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी।  

संबंधित समाचार