Farrukhabad News: महाकुंभ से लाए गए संगम जल कलश की हुई स्थापना, बंदियों ने स्नान कर कमाया पुण्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में महाकुंभ प्रयागराज से मंगाए गए त्रिवेणी संगम के जल कलश की स्थापना विधि विधान से पूजा अर्चन के बाद की गई। पूजा अर्चना के बाद संगम के जल से बंदियों के स्नान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि कारागार के विशेष वाहक को महाकुंभ प्रयागराज भेज कर त्रिवेणी संगम से जल मंगवाया गया था। जल के कलश की स्थापना के बाद शुक्रवार को प्रातः काल कारापाल ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संगम से लाए गए। 
Jail Farrukhabad 1

जल का विध-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा त्रिवेणी के पवित्र जल से स्नान किया गया। संगम के पावन जल से स्नान करने के बाद बंदी खुश नजर आए। इस दौरान कारापाल करुणेन्द्र कुमार यादव, कारापाल रविंद्र सिंह यादव, उप कारापाल सुधाकर राव गौतम, उपकारागार कृष्ण कुमार, उपकारापाल जयप्रकाश सिंह सहित कारागार की अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर जेल में बंदियों ने लगाए हर-हर गंगे के नारे...महाकुंभ संगम से लाए पवित्र गंगाजल से किया स्नान

संबंधित समाचार