बदायूं : घर में अकेली देखकर महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

विजय नगला, अमृत विचार। घर में एक महिला को अकेली देखकर एक युवक दिनदहाड़े उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। महिला चिल्लाई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करने आसपास के गांवों में जाते हैं। उनकी बेटी घर पर अकेली रहती है। गांव का एक युवक काफी दिनों से उसपर गलत नजर रखे है। बुधवार को काम से घर के बाहर गए थे। गांव निवासी युवक घर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। शाम को घर आने पर महिला ने पिता को इस बारे में बताया। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने गई और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बदायूं : स्मैक और अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार