कानपुर में युवती ने छात्रा को नशीली चाय पिलाकर लूटी अस्मत: वीडियो वायरल करने की दी धमकी, बेटी को गुमसुम देख मां ने...
कानपुर, अमृत विचार। छात्रा को काॅलेज छोड़ने के बहाने रिश्तेदार युवक उसे अपने साथ ले गया। नशीली चाय पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आजिज होकर छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चकेरी थानाक्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उनकी 21 वर्षीय बेटी पढ़ाई करती है। घाटमपुर का रहने वाला रिश्तेदार युवक का उनके घर आना-जाना था। एक दिन बेटी कालेज जा रही थी। तभी रास्ते में वहीं रिश्तेदार मिला और कालेज छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। कालेज पहुंचने से पहले उसने रास्ते में नशीली चाय पिलाई। जिससे बेटी बेसुध हो गई और एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना ली।
छात्रा के होश आने पर आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बेटी को गुमसुम देखकर जब मां ने पूछा तो उसने सारी बात बताई। पीड़िता की मां ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- 500 व्यापारियों के साथ भाजपाई सुनेंगे मन की बात: PM Modi के कार्यक्रम में कानपुर से लाइव प्रसारण किया जायेगा...
