Bareilly: फिर बदलेगा मौसम! दो दिन होगी बारिश...मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
बरेली, अमृत विचार: जिले का मौसम एक बार फिर बदलेगा और फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत बारिश से होगी। मौसम विभाग ने 28 फरवरी और 1 मार्च को बारिश की भविष्यवाणी की है।
इसकी वजह से दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे पहले 28 फरवरी को भी हल्की बारिश हुई थी। जिसके बाद से दिन में तो गर्मी बढ़ गई लेकिन रात में अभी ठंड बाकी है। ऐसे में फिर बारिश से अभी रात में गर्मी का अहसास नहीं होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले तीन दिनों में तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होगी और उसके बाद बारिश होगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: आईजीआरएस पर शिकायतों का निस्तारण कागजों में, असंतुष्टों की संख्या बढ़ी
