सड़क किनारे खड़ी बसें यातायात नियमों की उड़ा रहीं धज्जियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर में नैनीताल रोड और बरेली रोड पर सड़क किनारे उत्तराखंड परिवहन निगम व स्कूलों की बसें खड़ी की जा रही हैं। जिस कारण चौड़ी सड़क भी आधी घिरी रहती है और आए दिन जाम की समस्या के साथ दुर्घटनाएं भी होती हैं। परिवहन निगम ने पूर्व में नैनीताल रोड सहित शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे रोडवेज व स्कूल बसें खड़ी करने पर प्रतिबंध लगाया था और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई  की चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद धड़ल्ले से सड़क किनारे वाहन खड़े किये जा रहे हैं।  


इन वाहनों के कारण जहां दिन में जाम लगता है। वहीं,   रात्रि के समय दुर्घटना होने का खतरा रहता है।  आरटीओ संदीप सैनी ने पूर्व में आदेश जारी कर स्कूल संचालकों, परिवहन निगम व केमू को इस संबंध में सड़क किनारे अपने वाहन खड़े नहीं करने के निर्देश दिए थे। इधर, आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने बताया कि विभाग की प्रवर्तन टीमों की ओर से लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सप्ताहांत और पर्यटन सीजन में नैनीताल रोड पर यात्री वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सड़क पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।  

संबंधित समाचार