रामपुर: 16 माह बाद मंगलवार को हरदोई जेल से रिहा हो सकते हैं अब्दुल्ला आजम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को अब्दुल्ला आजम खां हरदोई जेल से रिहा हो सकते हैं। जमानती तस्दीक होने के बाद जमानत का परवाना जेल के लिए रवाना हो गया है। सपाई उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि अब्दुल्ला आजम खां सपा नेता आजम खां और पत्नी तंजीन फात्मा को दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात वर्ष की सजा सुनाई थी। उसके बाद अब्दुल्ला आजम खां हरदोई और आजम खां सीतापुर जेल और डॉ. तंजीन फात्मा जिला कारागार में बंद थीं। हालांकि डॉ. तजीन फातिमा को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद वह घर पर हैं। लेकिन अब्दुल्ला आजम और सपा नेता आजम खां पर काफी मामले दर्ज होने के कारण लगातार सुनवाई चल रही थी। धीरे-धीरे करके सभी मामलों में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से अब्दुल्ला आजम खां को जमानत मिल गई थी। लेकिन शत्रु संपत्ति में हेराफेरी करने के मामले में 18 फरवरी को जमानत मिल गई थी। उसके बाद जमानती तस्दीक होने के लिए चले गए थे। सोमवार को जमानती तस्दीक होने के बाद कोर्ट में पहुंचे। उसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट से रिहाई से परवाने  रवाना कर दिए है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जुबैर अहमद ने कहा कि जमानती तस्दीक होने के बाद  परवाने रवाना कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - रामपुर : सड़क हादसे में कक्षा 11 के छात्र की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर

संबंधित समाचार