कुमाऊं की छह जिलों की टीमें लेंगी फुटबॉल लीग में हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: बिठौरिया में कुमाऊं प्रीमियर लीग ने वार्ता की। पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च में फुटबॉल लीग का आयोजन होगा, इसमें कुमाऊं से छह जिलों की टीमों को शामिल किया जाएगा। 
क्लब के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि इन छह टीमों के खिलाड़ियों को नीलामी के जरिए खरीदा जाएगा। प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स का आयोजन 1 और 2 मार्च को किया जाएगा, जिसमें 1 मार्च को नैनीताल जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा और 2 मार्च को हल्द्वानी में अन्य जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

टीमों का चयन इन ट्रायल्स के आधार पर किया जाएगा और 8 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए टीमों का ऐलान होगा। 15 मार्च को जर्सी लॉन्च की जाएगी। 16 मार्च से लीग शुरू होगी। 23 मार्च को फाइनल मैच होगा। विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता को 1 लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी। 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड की फुटबॉल टीम के उन खिलाड़ियों को भी इस लीग में खेलने का मौका मिलेगा जिन्होंने सिल्वर मेडल जीते हैं।  इस दौरान क्लब के अध्यक्ष आनंद देव, सचिव वीरू कालाकोटी, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन नितवाल, उपसचिव कौशिक नेगी, उपाध्यक्ष मोहित नौटियाल, संरक्षक किशोर पाल और संजय रौतेला, कोच चंदन दानू, क्लब मैनेजर योगेश कुमार थे।

संबंधित समाचार