रामपुर: अब्दुल्ला के जेल से रिहा होने पर विधायक आकाश सक्सेना बोले- जमानत मिली है, बरी नहीं हुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई के बाद उनका भव्य स्वागत काफिला विवादों में घिरता नजर आ रहा है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि अब्दुल्ला आजम के काफिले में माफिया और अपराधियों की गाड़ियां शामिल हो सकती हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी।

क्या है मामला?
अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद हरदोई जेल में 16 माह 7 दिन तक बंद थे। एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही उनका भव्य स्वागत किया गया और गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ वह रामपुर पहुंचे।

विधायक आकाश सक्सेना का आरोप
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि अब्दुल्ला आजम को केवल जमानत मिली है, वह बरी नहीं हुए हैं। हमारी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने काफिले को लेकर सवाल उठाया कि इसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए कि इनमें कितनी गाड़ियां अपराधियों और माफिया की थीं।

उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान पहले ही सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि उनके संबंध दाऊद इब्राहिम जैसे अपराधियों से हैं। ऐसे में इस पूरे मामले की गहन जांच जरूरी है।

हरदोई पुलिस को भी हुई परेशानी
अब्दुल्ला आजम को जेल से लेने के लिए बड़ी संख्या में गाड़ियां पहुंचीं, जिससे हरदोई पुलिस को भी ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- रामपुर: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, हुआ जलाभिषेक

संबंधित समाचार