चित्रकूट में गृहमंत्री अमित शाह ने भारतरत्न राष्ट्रऋषि को श्रद्धांजलि दी, बोले- राजनीति त्यागकर नानाजी ने प्रस्तुत किया उदाहरण...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि साठ साल की आयु में राजनीति त्यागकर नानाजी देशमुख ने राजनेताओं के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय और एकात्म मानववाद की परिकल्पना को जमीन पर उतारा। 

अमित शाह गुरुवार को तीर्थक्षेत्र के मप्र अंतर्गत दीनदयाल शोध संस्थान में भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग का जीवन युगों तक असर छोड़ता है तो कुछ लोग युग को परिवर्तनकारी बनाते हैं। नानाजी उनमें से एक थे। उन्होंने दीनदयाल जी के साथ जनसंघ की नींव रखी और राजनीति के अजातशत्रु के रूप में जीवन जिया। 

गृहमंत्री ने कहा कि आज की राजनीति में यह बहुत कठिन है कि आपकी आलोचना न हो पर नानाजी के कामों की पक्ष और विपक्ष दोनों ने सराहना की। उनका जीवन जलकमलवत् रहा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश के लोग नेहरू सरकार की नीतियों को लेकर निराश थे, नानाजी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ऐसी नीतियां दीं, जो पार्टी नहीं देश के विकास के लिए थीं। 

आज भाजपा उन्हीं नीतियों के आधार पर देश नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और देश के विकास के लिए काम कर रही है। इमरजेंसी के समय नानाजी ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर जनता पार्टी की स्थापना की और जनता ने इंदिरा गांधी को हरा दिया। इसके पूर्व गृहमंत्री ने परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर संत मोरारी बापू, मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर के पनकी पड़ाव पुल को शासन की हरी झंडी: इन मोहल्लों के इतने लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, बजट आवंटन होते ही होंगे टेंडर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका