रानीखेत क्षेत्र में 47.2 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में गुरुवार शाम से लगातार हो रही वर्षा के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जहां विगत दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लग गया था। वहीं, अब इस लगातार वर्षा के चलते ठंड का एहसास होने लगा है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते देखे गए। मौसम विभाग द्वारा रानीखेत क्षेत्र में वर्षा 47.2 एमएम रिकॉर्ड की गई है। 


गौरतलब है कि जाड़ों के मौसम में इस वर्ष न तो बर्फ के दीदार हुए और न ही अच्छी बरसात देखने को मिली जिसको लेकर गर्मियों में पानी की किल्लत के आसार नजर आ रहे थे। वहीं किसान भी खेती को लेकर चिंतित थे। विगत दिनों मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते गुरुवार शाम से मौसम खराब होने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई जो शुक्रवार को भी लगातार जारी है। लगातार वर्षा के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। लगातार वर्षा के चलते बाजार भी सुनसान नजर आए। शुक्रवार दिन भर बारिश होने का अनुमान है।

6c562afd-ec7e-4a08-bfb1-a9601f031b0d

 

संबंधित समाचार