गणित और समाज शास्त्र में 1,119 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
रामनगर, अमृत विचार: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंटरमीडिएट की गणित परीक्षा 239 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जबकि इंटर की समाज शास्त्र परीक्षा में 880 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षाओं में कुल 1,119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के आधार पर इंटर गणित परीक्षा में 13203 छात्र परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 12964 ने परीक्षा दी। अभी तक किसी भी केंद्र में कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पाया गया है। इंटर परीक्षा में हरिद्वार जनपद में 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि देहरादून में 20, उत्तरकाशी में 2, टिहरी में 3, पौड़ी में 3, चमोली में 5, रुद्रप्रयाग 1, पिथौरागढ़ 5, चंपावत 1, अल्मोड़ा 6, बागेश्वर 4, नैनीताल में 15 एवं उधमसिंह नगर में सर्वाधिक 39 परीक्षार्थी रहे।
इसी तरह इंटर समाज शास्त्र में 20458 परीक्षार्थियों में से 880 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें हरिद्वार में 471, देहरादून में 50, उत्तरकाशी में 04, टिहरी में 12, पौड़ी में 10, चमोली में 0, रुद्रप्रयाग में 2, पिथौरागढ़ में 3, चम्पावत में 3, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 18, नैनीताल में 32 और ऊधमसिंह नगर में 262 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, हाईस्कूल गृह विज्ञान बालिका में 35601 परीक्षार्थियों में से 34460 ने परीक्षा दी, जिसमें 1141 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं।
