भारत 2022 में करेगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्यूरिख। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ फीफा ने पुष्टि कर दी है कि भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीफा ने अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को 2021 के शुरू में कराने का इस साल फैसला किया था। लेकिन फीफा ने मेजबान सदस्य संघों और अन्य …

ज्यूरिख। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ फीफा ने पुष्टि कर दी है कि भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीफा ने अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को 2021 के शुरू में कराने का इस साल फैसला किया था। लेकिन फीफा ने मेजबान सदस्य संघों और अन्य अंशधारकों से कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बातचीत का सिलसिला जारी रखा था। क्योंकि इन आयु वर्गों में टूर्नामेंटों को लेकर सभी की चिंता बनी हुई थी। कोरोना के कारण इन टूर्नामेंटों के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंटों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो रहा था।

फीफा परिसंघों के कोविड-19 कार्य समूह ने इन सभी बातों पर विचार करने के बाद 2020 के इन दोनों युवा महिला टूर्नामेंटों को रद्द करने का फैसला किया और दोनों टूर्नामेंटों को आयोजित करने की जिम्मेदारी उन देशों को ही देने की सिफारिश की जो मूल रूप से इनके मेजबान थे। फीफा परिषद के ब्यूरो ने मंजूरी दी है कि कोस्टारिका 2022 में फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप और भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

संबंधित समाचार