ग्राउंड जीरो पर पुष्कर सिंह धामी, राहत और बचाव कार्य का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास बर्फ का पहाड़ टूटने से 55 मजदूर फंस गए थे। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 8 मजदूर अभी भी लापता हैं। 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जोशीमठ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया और घायल मजदूरों से मुलाकात की। रेस्क्यू ऑपरेशन में खराब मौसम, भारी बर्फबारी और नेटवर्क की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हेलीकॉप्टर सेवाएं बाधित हैं। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर बचाव कार्य में जुटी हैं। घायल मजदूरों को जोशीमठ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

लापता मजदूरों की तलाश जारी है, और प्रशासन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। स्थानीय समुदाय से भी सहयोग की अपील की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार