महिला के खाते से यूपीआई कर उड़ाए 47 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार: बगवाड़ा चौकी इलाके की रहने वाली एक महिला के खाते से यूपीआई के माध्यम से हजारों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

बगवाड़ा चौकी इलाके की रहने वाली अंजू शर्मा ने बताया कि उसका खाता जनता इंटर कॉलेज के समीप स्थित पीएनबी बैंक में है। 3 जुलाई 2024 को मोबाइल पर यूपीआई के माध्यम से 47601 रुपये निकासी का मैसेज आया, जबकि उसके द्वारा कोई भी यूपीआई से भुगतान नहीं किया गया। जब यूपीआई करने वाले स्थान पर पहुंची और खोजबीन की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार