सोशल मीडिया पर भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर युवक द्वारा भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 


 कोतवाली प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बंगाली कॉलोनी किच्छा निवासी भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री नितेश बाला ने कहा कि उसके द्वारा अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, इस पर आवास विकास किच्छा निवासी एक युवक द्वारा प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर उनकी हत्या करने की बात कही गई। शिकायती पत्र में भाजपा नेता नितेश बाला ने कहा कि युवक की विवादित प्रतिक्रिया के बाद वह तथा उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया है तथा भविष्य में अगर उनके साथ कोई भी घटना दुर्घटना घटित होती है, तो उसके लिए कमेंट करने वाला युवक जिम्मेदार होगा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार