Gonda News : सराफा कारोबारी को बंधक बनाकर 50 हजार नकद व लाखों के जेवर लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात दो बजे घर में घुसे असलहा धारी बदमाशों ने की वारदात, मचा हड़कंप

Gonda, Amrit Vichar: कौडिया थाना क्षेत्र के कटुआ नाला चौराहे पर स्थित एक ज्वेलर्स के घर रात दो बजे असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया और सराफा कारोबारी को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पीडित सराफा कारोबारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी है।

कौड़िया थाना क्षेत्र के सराफा कारोबारी रामगोपाल के मुताबिक कटुआ नाला चौराहे के के पास उनका मकान है। मकान के अगले हिस्से में वह सोने चांदी का कारोबार करते हैं। रामगोपाल का कहना है कि मंगलवार की रात जब परिवार के लोग सो रहे थे तभी रात करीब 2 बजे चार बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाश सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस आए। सभी ने असलहा ले रखा था। असलहे के बल पर बदमाशों ने रामगोपाल व उसके परिवार को मारपीट कर बंधक बना लिया और दुकान में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोने चांदी का जेवर लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश सभी को बंद कर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद रामगोपाल ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।रात दो बजे लूट की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस टीम सराफा कारोबारी के घर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की धरपकड के लिए पुलिस टीम लगायी गयी है‌। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News : माँ कामाख्या देवी धाम में 'धर्म संसद" और कन्या विवाह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात