हल्द्वानी से पहाड़ को जा रही पिकअप का हुआ एक्सीडेंट, छह लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। आज सुबह साढ़े 6 बजे हल्द्वानी से पहाड़ को जा रही पिकअप वैन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पिकअप में शादी का सामान भरा था। हादसे में 6 लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कैलाश जोशी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोग बिजनौर के धामपुर निवासी …

अमृत विचार, हल्द्वानी। आज सुबह साढ़े 6 बजे हल्द्वानी से पहाड़ को जा रही पिकअप वैन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पिकअप में शादी का सामान भरा था। हादसे में 6 लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कैलाश जोशी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोग बिजनौर के धामपुर निवासी काले सिंह,अरुण ,गौरव, गौतम, विजय पाल व हल्द्वानी निवासी रोहित हैं।

सभी घायलों में से 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घटना भीमताल के मेहरा गांव में हुई। सभी घायलों को पुलिस ने सूचना मिलते ही हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती होने के लिये भेज दिया।

संबंधित समाचार