मोबाइल फूड लैब से मौके पर 37 नमूने की हुई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली त्योहार से पहले हल्द्वानी में छापेमारी की है। कई दुकानों से मिठाई, तेल, घी, मसाले के 37 नमूने मौके पर ही जांचे गए। एक-एक घी व खोया के नमूनों की प्राथमिक जांच सही नहीं आई। अब उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। 


होली से पहले मिलावट करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मोबाइल फूड लैब से मंगलपड़ाव क्षेत्र में कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए गए। साथ ही 37 नमूने मौके पर ही जांचे गए।  37 में से 35 नमूने प्राथमिक जांच में सही पाए गए हैं। एक-एक घी व खोया के नमूनों की जांच प्राथमिक स्तर पर सही नहीं मिली है। अब उसे आगे जांच के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड लैब से जांच तब की जाती है जब एक साथ कई खाद्य पदार्थों की जांच करनी हो। हालांकि यह प्राथमिक जांच होती है।

अगर प्राथमिक जांच में कोई नमूना फेल होता है तो उसे आगे की जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा जाता है और वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाती है।' इधर मंगल पड़ाव में होली को देखते हुए खोया, दूध, पनीर और घी बेचने वालों पर ज्यादा नजर रही। मसालों को भी जांच में शामिल किया गया। वहीं, रामनगर में भी विभागीय टीम ने कार्रवाई की है। यहां खोया के दो नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। 

संबंधित समाचार