बहुत दिनन के रूठे श्याम को मैं होली में मना लाऊंगी....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: सांस्कृतिक नगरी में बैठकी होली की धूम मची हुई है। बैठकी होली में रंगकर्मी विभिन्न रागों पर आधारित होली गीतों का गायन कर रंग जमा रहे है। नगर के ऐतिहासिक नंदादेवी में देर शाम बैठकी होली का आयोजन हुआ। इस दौरान रंगकर्मियों ने गणेश स्तुति से होली गायन की शुरूआत की गई। होली गायक व वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल ने राग श्याम कल्याण में बहुत दिनन के रूठे श्याम को मैं होली में मना लाऊंगी.. का गायन किया।

वहीं, महेश जोशी ने राग काफी में देखे अनोखे खिलाड़ी.. व निर्मल पंत ने राग काफी में साबिर के दरबार.., ललित प्रकाश ने राग जंगला काफी में सारी डार गयो मोपे रंग की गागर..., जितेंद्र मिश्रा ने राग देश में हूं बैरागन अपने पिया की... का गायन किया। इसके अलावा राग बिहाग में सब रंगन से न्यारो कन्हैया ने मोपे एसो चटक रंग डालो..., धरम बिगारो रंग डाल... आदि गायन किया।

यहां अमरनाथ भट्ट, दीप जोशी, राजेंद्र नयाल, मोहम्मद अरशद, कमल जोशी, हरिनंदन जोशी, दीपक जोशी, जगत मोहन जोशी, राजेंद्र मनराल, मुकुल पंत, दिनेश पंत, दिव्यांश जोशी, धीरज साह, राजा पांडे, योगेश योगी आदि रहे

संबंधित समाचार