Kanpur: आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, लापरवाही पर दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन विभागों की समीक्षा की गई जो फरवरी माह में समयसीमा के बाद संदर्भों का निस्तारण किया या निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल का अवलोकन करें और अपने मोबाइल फोन पर आईजीआरएस एप डाउनलोड करें।

इसके अतिरिक्त, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता, ग्राम विकास विभाग के खंड विकास अधिकारी घाटमपुर, और नगर निगम के अधिकारियों को संदर्भनिस्तारण में डिफॉल्टर पाए जाने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।

इन विभागों के फीडबैक असंतुष्ट

नगर निगमः 1503 फीडबैक में से 777 असंतुष्ट।
अधिशासी अभियंता जलकल, नगर निगमः 530 फीडबैक में से 207
असंतुष्ट।
तहसीलदार बिल्हौर (राजस्व एवं आपदा विभाग) : 135 फीडबैक में से 104 असंतुष्ट।
तहसीलदार घाटमपुर (राजस्व एवं आपदा विभाग): 91 फीडबैक में से 77 असंतुष्ट।

यह भी पढ़ें- Unnao: नए पुल के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, देखा नक्शा, इंजीनियर ने कही यह बात...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात