प्रयागराज: बार काउंसिल ऑफ भूटान के उपाध्यक्ष ने बार एसोसिएशन की कार्य प्रणाली का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में 7 मार्च 2025 को बार काउंसिल ऑफ भूटान के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति रिनजिन पेंजोर, पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, भूटान और उनके साथ शेयरिंग धेन्डुप, लीगल ऑफिसर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, उपाध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ़ भूटान आए। 

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष इमरान माबूद खान ने बार की संपूर्ण कार्य प्रणाली और अधिवक्ता हितकारी योजनाओं के बारे में बार काउंसिल ऑफ़ भूटान के उपाध्यक्ष को बताया और भूटान के उपाध्यक्ष ने भूटान की बार काउंसिल के गठन और उसकी कार्य प्रणाली से बार के सदस्यों को अवगत कराया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने रिनजिन पेंजोर को अंगवस्त्र और उपहार प्रदान करके स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढें- UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा में 1.93 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर

संबंधित समाचार