मुरादाबाद : सरकारी अस्पतालों में भर्ती करें मरीज, उपलब्ध कराएं दवाएं...उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं हैं फिर भी निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़, इस परिदृश्य को बदलना है: उप मुख्यमंत्री
सभागार में बैठक करते उप मुख्यमंत्री डा. ब्रजेश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, एडी हेल्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डा. संगीता गुप्ता आदि बैठक में मौजूद हैं।
मुरादाबाद। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुलदीप सिंह से स्वास्थ्य उप केंद्रों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में 324 स्वास्थ्य उप केंद्र है। उप मुख्यमंत्री ने
स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर में दवाओं के उपलब्धता के मानक की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी से मांगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी से आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र पर दवा उपलब्ध न करा पाने में कमी पर नाराजगी जताई। जांच की जानकारी ली। उन्होंने 324 स्वास्थ्य केंद्र के क्रियान्वयन व स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
उप मुख्यमंत्री ने सीएचसी पर मरीजों के भर्ती की स्थिति की जानकारी ली। सीएचसी पर 30 बेड पर कम मरीज भर्ती होने का कारण पूछा। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी पर मरीज कम पहुंच रहे। इस पर चिंता जताई। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या की जानकारी उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डा. संगीता गुप्ता से पूछा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 1500 के करीब ओपीडी होती है। उप मुख्यमंत्री ने आशा वर्कर के प्रोत्साहन राशि का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने क्षयरोगियों को अधिक से अधिक जन प्रतिनिधियों से टीबी के मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण की जिम्मेदारी देने के लिए कहा। उप मुख्यमंत्री ने महिला अस्पताल की सीएमएस से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की रखवाली सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा चिन्हित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला अस्पताल में सर्जरी की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के गेट पर आउटसोर्सिंग से तैनात व्यवहार कुशल कर्मचारी को तैनात कर मरीजों को अटेंड कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के माध्यम से आए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए कहा। जिससे जनता में बेहतर इलाज की जानकारी जनता तक पहुंच सकें। क्योंकि सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं हैं फिर भी निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। इस परिदृश्य को बदलना है, सभी इसके लिए मिलकर कार्य करें।
ये भी पढ़ें : Moradabad : फुलवन मा महक तुम्हीं से है...स्वयं सहायता समूह बनाकर दो महिलाओं ने फूलों की खेती से बदली दर्जनों महिलाओं की किस्मत
