बृजेश पाठक ने कहा- 2017 से पहले बहराइच में अपराधियों का बोलबाला, गाड़ी में टहल रहे थे बंदूकधारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को एक बजे कैसरगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं का बखान करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और  कांग्रेस सासंद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें बहराइच के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है। वर्ष 2017 से पहले यहां अपराधियों का बोलबाला था, एक वाहन में 10 बंदूकधारी बैठकर चलते थे। 

जनपद के कैसरगंज में स्थित एक लान में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान और सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कार्यकताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र के लिए काम करती है। इसके उदाहरण बहराइच के हमारे अभिभावक मुकुट बिहारी वर्मा जी हैं। उन्होंने पूरा जीवन सादगी में राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी की चिंता रहती है।

cats

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच से हमारा छात्र जीवन से लगाव है। कौन नहीं जानता है कि प्रदेश और बहराइच में वर्ष 2017 से पहले कानून का क्या हाल था। हमने खुद देखा है कि बहराइच में एक वाहन में 10 बंदूकधारी चलते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अपराध पर अंकुश लगा। चीन से मोबाइल कारोबार सिमट कर नोएडा में लगा।

बृजेश पाठक ने कहा कि 11 साल केंद्र और आठ साल प्रदेश सरकार के बीट रहे हैं। लेकिन कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जबकि कांग्रेस के कई मंत्री जेल गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम यहां पहुंचे हैं और कार्यकर्ता ही हमारी मजबूती हैं। इस दौरान विधायक, ब्लॉक प्रमुख, प्रतिनिधि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ठेठ अवधी को लोगों ने सराहा

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दोपहर एक बजे कैसरगंज बाई रोड पहुंचे। उन्होंने अवधी भाषा में भाषण की शुरुआत की। अंत तक अवधी भाषा में लोगों को संबोधित करते रहे। बोलचाल की भाषा में संबोधन लोगों काफी पसंद आया। इसकी चर्चा भी सभी एक दूसरे से करते। वहीं उन्होंने सीतापुर के पत्रकार हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। उन्हें सख्त सजा सरकार दिलवाएगी।

ये भी पढ़ें- बहराइच: करंट लगने से दो श्रमिकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता