कल से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बाद में वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी।

मंगलवार को राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन शाम को वह मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

ये भी पढ़ें- Prayagraj News : लाजर मसीह से पूछताछ में खुला गुफा का राज, महाकुंभ में कड़ी सुरक्षा ने फेरा आतंकी के मनसूबों पर पानी

संबंधित समाचार