इस विभाग के प्रमुख सचिव को मिला है 15 दिन का समय, कर्मचारियों की मांग पर जल्द करनी होगी ठोस कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर 15 दिन का समय दिया है। 15 दिन का यह समय मंत्री ने प्रमुख सचिव को कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए की जाने वाली कार्रवाई के लिए दिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने दी है।

शशि-कुमार-मिश्रा

दरअसल, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कई बार आंदोलन कर चुका है। समय-समय पर मंत्री नगर विकास और प्रमुख सचिव नगर विकास सहित सचिव, निदेशक को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की अपील भी करता रहा है। इसी तरह के एक पत्र का जिक्र करते हुए मंत्री एके शर्मा ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कर्मचारियों के हित में जरूरी कदम उठाने और उसकी जानकारी देने को कहा है।

मंत्री की तरफ से प्रमुख सचिव को दिए गए आदेश पर महासंघ ने आभार जताया है, साथ ही प्रमुख सचिव को पत्र भी लिखा है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया है कि लंबे समय से निकाय कर्मचारियों की मौलिक और सेवा संबंधी दिक्कतों पर कोई निर्णय न लेने के कारण प्रदेश के निकाय कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो एक आंदोलन का रूप ले सकता है। मांगों के पूरा न होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान और सेवा संबंधी लाभ भी समय से नहीं मिल रहा।

उन्होंने बताया कि महासंघ को बीते कई वर्षों से केवल बैठकों के माध्यम से आश्वासन ही अधिकारी दे रहे हैं, जिससे स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है, लेकिन फरवरी महीने में मंत्री की तरफ से प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर दिए गए आदेश से राहत मिलने की उम्मीद कर्मचारियों को बंधी है।

ये भी पढ़ें- ‘डर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी फिल्में छोड़ने का अफसोस नहीं: आमिर खान

संबंधित समाचार