40 हजार रोडवेज कर्मचारी 25 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

7 सूत्रीय मांगो को लेकर कल रोडवेज बसों का संचालन रहेगा बाधित लखनऊ। सात सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 25 नवंबर को परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रोडवेज के कर्मचारी प्रदेश भर के रोडवेज बस स्टेशनों पर प्रदर्शन करेंगे। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी नेता जिलाधिकारी को प्रमुख सचिव …


7 सूत्रीय मांगो को लेकर कल रोडवेज बसों का संचालन रहेगा बाधित

लखनऊ। सात सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 25 नवंबर को परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रोडवेज के कर्मचारी प्रदेश भर के रोडवेज बस स्टेशनों पर प्रदर्शन करेंगे। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी नेता जिलाधिकारी को प्रमुख सचिव परिवहन के नाम ज्ञापन सौपेंगे। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर के करीब 40 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या चालक परिचालकों की होगी। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन बाधित हो सकता है।
मोर्चा की ओर से तीन नवंबर 2020 को एक नोटिस प्रमुख सचिव परिवहन और प्रबंधक निदेशक को दिया गया था। जिसमें राष्ट्रीयकृत मार्गों का स्वरूप बदलने, अंतर्राज्जीय बस परमिट पर रोक, संविदा कर्मचारियों के वेतन पर 50 फीसदी लोड फैक्टर के बैरियर को समाप्त करने, संविदा 2001 तक के कार्मिकों को तत्काल शासनादेश के अनुसार नियमित करने की मुख्य मांग पत्र मोर्चा की ओर से दिया गया है।

जिलों में एक साथ धरना प्रदर्शन होगा

मोर्चा के प्रवक्ता जसवंत सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम 75 जिलों में एक साथ होगा। जहां 30 हजार से ज्यादा नियमित कर्मचारी व अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से प्रबंध निदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। वहीं एक ज्ञापन स्पीड पोस्ट के माध्यम से परिवहन मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार