अल्मोड़ा: ट्रैकिंग से पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
अमृत विचार, अल्मोड़ा। कोरोना काल में चौपट हो चुके पर्यटन व्यवसाय को उबारने के लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग ने ट्रैकिंग ट्रैक्शन नाम से एक योजना संचालित की है। जिसके तहत नए ट्रैकिंग रूटों को खोजा जा रहा है। साथ ही उस मार्ग पर होम स्टे संचालित करने में …
अमृत विचार, अल्मोड़ा। कोरोना काल में चौपट हो चुके पर्यटन व्यवसाय को उबारने के लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग ने ट्रैकिंग ट्रैक्शन नाम से एक योजना संचालित की है। जिसके तहत नए ट्रैकिंग रूटों को खोजा जा रहा है। साथ ही उस मार्ग पर होम स्टे संचालित करने में समर्थ लोगों को भी रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले अधिक से अधिक सैलानियों को यहां आकर्षित किया जा सके। इसके लिए इस योजना के तहत ट्रैकिंग को माध्यम बनाया जाएगा। जहां सैलानियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी। चौबे ने बताया कि विभाग ने अब तक जिले के अलग अलग स्थानों पर चौदह नए ट्रैकिंग मार्ग चिन्हित कर लिए है। जिन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन रूटों के अधिसूचित हो जाने के बाद यहां के स्थानीय लोगों को होम स्टे व अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
अनुदान का भी है प्रावधान
पर्यटन विभाग द्वारा चयनित ट्रैकिंग रूटों को अगर शासन से स्वीकृति मिल गई तो इन रूटों पर होम स्टे संचालित करने वाले लोगों को विभाग की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा। कमरे के सौंदर्यीकरण के लिए 60 हजार और शौचालय निर्माण के लिए विभाग की ओर से 25 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।
