सीतापुर: विधायक द्वारा थाना घेराव की चेतावनी पर एक्शन में आई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद, सीतापुर। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के बैनर में सपा विधायक की फोटो लगी होने पर उपजे राजनीतिक हलचल का असर सोमवार को भी पूरे क्षेत्र में दिखा। विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा थाने के घेराव को लेकर दिये गये अल्टीमेटम के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली परिसर को सुरक्षित किया …

महमूदाबाद, सीतापुर। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के बैनर में सपा विधायक की फोटो लगी होने पर उपजे राजनीतिक हलचल का असर सोमवार को भी पूरे क्षेत्र में दिखा। विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा थाने के घेराव को लेकर दिये गये अल्टीमेटम के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली परिसर को सुरक्षित किया गया बल्कि शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई। विधायक को पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन विधायक ने स्थगित कर दिया।

बतादें कि रविवार को भाजपा से स्नातक एमएलसी उम्मीदवार अवनीश सिंह की होर्डिंग्स में सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा का फोटो लग गया। होर्डिंग्स को क्षेत्र के कई स्थानों पर टांग भी दिया गया। मामला सपा कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आया तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक भूचाल आ गया। विधायक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राजनीतिक छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। देर शाम तक पुलिस द्वारा तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद नाराज विधायक ने सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव करने की चेतावनी दी। जिसके बाद विधायक से न सिर्फ वार्ता की गई बल्कि मुकदमा भी पुलिस ने कायम कर लिया। उच्चाधिकारियों द्वारा विधायक को दिये गये आश्वासन के बाद सोमवार को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। कोतवाल अनिल पाण्डेय ने बताया कि कस्बा इंचार्ज संदीप तिवारी की तहरीर पर वाहन चालक सुधीर सिंह निवासी बीकेटी लखनऊ, खलासी युनूस निवासी बगहा इटौंजा लखनऊ, अर्पित निवासी अलीगंज तथा एक अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा कायम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार