रामपुर : मणिपुर में हुए हादसे में बीएसएफ जवान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार: कुछ दिन पहले बीएसएफ में भर्ती हुए जगतपुर के मझरा निवासी अंकुर की हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को जानकारी मिल गई है। अब शव के आने का इंतजार है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर का मझरा निवासी वीर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अंकुर सिंह की नौकरी बीएसफ में जवान के पद पर लगी थी। जिसकी ट्रेनिंग झारखंड में हुई थी। बताया जा रहा है कि फरवरी में इन लोगों को मणिपुर में बुलाया गया था। काम निपटने के बाद सभी जवान वाहनों से वापस नागालैंड के झादिम जा रहे थे। दो दिन पहले मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में  वाहन खाई में गिरने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई थी। 13 अन्य  जवान घायल हो गए थे। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें जगतपुर का मझरा निवासी अंकुर भी घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान देर रात को मौत हो गई। परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। यह जानकारी मृतक के पिता वीर सिंह ने दी है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : डीसीएम ने टैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, चालक की मौत

संबंधित समाचार