मुरादाबाद: बिना फेस मास्क के निकले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना
मुरादाबाद,अमृत विचार। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कोरोना के फिर से तेजी के साथ पंख फैलाने की खबर ने जिले के अधिकारियों को भी चौकन्ना कर दिया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले में कोई भी समझोता नहीं करना चाहती है। जिला अधिकारी ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कोरोना के फिर से तेजी के साथ पंख फैलाने की खबर ने जिले के अधिकारियों को भी चौकन्ना कर दिया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले में कोई भी समझोता नहीं करना चाहती है। जिला अधिकारी ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की है। साथ ही यदि बगैर फेस मास्क के कोई नजर आता है तो उसपर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बगैर मास्क लगाए घर से निकले तो पांच सौ रुपये का जुर्माना देना होगा। यही नहीं यदि सांस की तकलीफ से जूझ रहे हैं या फिर कोरोना संबंधित कोई भी लक्षण है और कोविड जांच नहीं कराई तो भी कोविड नियमों के तहत बड़ी कार्रवाई से भी जूझना पड़ सकता है।
जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोरोना नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग इसपर चर्चा की। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण दिल्ली उसके आसपास के इलाकों में तेजी के साथ फैलने लगा है। इसका असर मुरादाबाद में हो सकता है। संक्रमण के केस पहले से बढ़े भी हैं। ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि वे जागरूकता का परिचय दें। कोरोना संबंधित कोई लक्षण हैं तो फौरन कोविड जांच कराएं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके कारण यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का ख्याल करें। बगैर मास्क के घर से निकलने पर आर्थिक दंड पड़ेगा।
ये हैं लक्षण तो फौरन कराएं जांच
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पूर्व से कोविड-19 से संक्रमित हो चुका है तो उसके द्वारा भी मास्क लगाया जाना अनिवार्य होगा। परन्तु उसके द्वारा पिछले 14 दिन के अन्दर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जनपदों में यात्राकी गयी है अथवा भविष्य में यात्रा किए जाने पर लक्षणयुक्त होने पर ही कोविड-19 की जांच कराना आवश्यक होगा, पूर्व कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति को लक्षण नही होने पर कोविड-19 की जांच कराना आवश्यक नही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कोविड संक्रमण की जांच हेतु कलेक्टेªट स्थित एकीकृत कोविड कमाण्ड कंट्रोल सेन्टर के दूरभाष नम्बरों यथा
एनसीआर से लौटे यात्रियों की होगी सर्चिंग
एनसीआर से लौटे लोगों को सर्च किया जाएगा। इसके लिए डीएम राकेश कुमार सिंह ने सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 14 दिन में बस, टेªन या निजी साधन से दिल्ली क्षेत्र या फिर हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव से आए यात्रियों चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा से वापस लौटे लक्षणयुक्त व्यक्ति को तत्काल जांच कराना होगा। लक्षण नही हैं तो भी यात्रा के दिनांक से 8वें दिन से 12 दिन के बीच कोविड-19 की जांच कराना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनपर कार्रवाई होगी।
यहां करें कॉल
- 2412728, 2413025, 2413150, 9454416867, 9454416893, 9454416885 और 0591-2411224
टीएमयू में तैयार होगा 120 बेड का आईसीयू
मुरादाबाद। डीएम राकेश कुमार सिंह ने एक मात्र कोविड एल-थ्री अस्पताल की व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इस अस्पताल में 120 बेड का आईसीयू तैयार करने को कहा है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकीय सेवा दुरुस्त करने को कहा। साथ ही सीएमओ डा. एमसी गर्ग व जिला सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी व चिकित्सकों को व्यवस्थाओं पर नजर रखने को कहा है।
