विकास कार्यों में तेजी से जनता की सहूलियत बढ़ी : रामचंद्र यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिन श्री कृष्णा आरसीएस कॉलेज नरौली में धूमधाम से मनाया गया। जन्म दिवस पर वृहद स्वास्थ्य शिविर और निशुल्क नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में रुदौली में विकास के कार्यों में आई तेजी से जनता की सहूलियत बढ़ी है। उन्होंने कहा है कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से मवई में मेडिकल कॉलेज, अमराई गांव में मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय, मां कामख्या धाम नगर पंचायत का गठन, नगर पालिका रुदौली का विस्तार, अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना हुई। 

उन्होंने कहा कि रुदौली को जनपद की आदर्श विधानसभा बनाना हमसभी का लक्ष्य है। पूर्व बार अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने उन्हें रुदौली का आधुनिक शिल्पी बताया। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर डॉ निहाल रजा ने कहा कि 24 घंटे शोषितों, गरीबों की मदद और जनसमस्या के समाधान के लिए विधायक का समर्पण उन्हें सबसे अलग बनाता है। पूर्व प्रमुख मिल्कीपुर कमलेश यादव ने कहा कि रुदौली के अलावा जनपद के आमजन के लिए काम करने वाले विधायक हमेशा संकल्पित रहते हैं। इस मौके पर महिलाओं को वस्त्र और कार्यकर्ताओ को पटका देकर विधायक ने सम्मानित किया।  

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राम नवल लोधी, राज किशोर सिंह, राजकुमार यादव, मोनू तिवारी, आदर्श चंद्र यादव, विनोद मिश्रा, डॉ. बजरंग बली यादव, विजय सिंह, अरविंद यादव, विकास मिश्रा, रामप्रताप यादव, कुलदीप मौर्य, अश्वनी यादव, रामराज लोधी, कमरुद्दीन अहमद, संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया से 78 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अयोध्या, रानी हो पार्क में अर्पित किये श्रद्धासुमन  

संबंधित समाचार